हादसा ..... फोर्ड आईकॉन में सड़क के बीच लगी आग
- धुआं निकलता देख कुछ देर पहले ही उतरे थे सवार दो भाई
पंजाब के जालंधर में सोमवार को सड़क के बीचो बीच एक फोर्ड आईकॉन कार में अचानक आग लग गई। और वह देखते ही देखते धू धू कर जल उठी। लेकिन कोई जन की हानि नहीं हुई। कियोंकि कार से धुआँ निकलता देख उसमे सवार दोनो भाई कुछ देर पहले ही उतर गए थे।
जानकारी अनुसार सूर्या एन्क्लेव क्षेत्र में सड़क पर दौड़ती कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कार सवार भाइयों ने उतरकर देखा तो कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। दोनों ने तुरंत फायर बिर्गेड को फोन कर सूचना दी। और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
कार मालिक अनिल गुप्ता के अनुसार वह अपने भाई के साथ फैक्टरी जा रहे थे। कि अचानक बोनट में से धुआं निकलने लगा तो वे दोनों कार से उतर कर देखा। उन्होंने जैसे ही बोनट खोला, आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में गाड़ी की सर्विस भी करवाई हुई थी। उन्हें समझ नहीं आया कि गाड़ी में आखिर आग कैसे लग गई।










No comments