ब्रेकिंग न्यूज़

समाज सेवा ..... जुडिशल अधिकारिओ ने अपनी रसोई में सेवा निभाई, भोजन करने आये 430 लोगो को कोविड नियमो की पालना हेतु किया जागरूक

- जिला क़ानूनी अथॉरिटी द्वारा मुफ्त क़ानूनी सहायता लेने संबंधी जानकारी भी दी 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 

आर्थिक कमजोर जनता को 10 रुपए में दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाने वाली अपनी रसोई में सोमवार को जिला एवं सेशन जज किशोर कुमार सहित सभी जुडिशियल अधिकारिओ ने रसोई में भोजन करने आये 430 लोगो भोजन वितरण कर सेवा निभाई। और साथ ही जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी के सचिव जज अजीत पाल सिंह और उनकी टीम ने मुफ्त क़ानूनी सहायता लेने संबंधी पम्फलेट बाँट कर जागरूक भी किया। जुडिशियल अधिकारिओ की टीम ने आये हुए लोगो को कोरोना से बचाव के लिए कोविड नियमो की पालना करने हेतु भी जागरूक किया। 

8 मई 2018 को कपूरथला में स्थापित हुई अपनी रसोई के संचालक डॉ राजीव धीर व गुरजीत बावा ने आर्थिक कमजोर लोगो को सस्ते में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के मकसद से समाज सेवा का कार्य आरम्भ किया था। जिसमे दोपहर का भोजन मात्र 10 रुपए में मुहैया करवाने शुरुआत की गई। समाज सेवा के इस बेहतर कार्य में लोगो को मिल रहे लाभ को देखते हुए प्रदेश के कई शहरो के सम्पन्न परिवार के लोगो ने सहयोग दे कर अपनी रसोई को संगठित भी किया। संचालको के अनुसार ढाई वर्ष के अपनी रसोई के कार्यकाल में 2 लाख अधिक लोगो ने भोजन ग्रहण कर अपनी रसोई की सेवा का लाभ लिया है। बताने योग्य है कि अपनी रसोई ने कोरोना संकट दौरान लॉक डाउन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त पैक भोजन भी लोगो तक पहुँचाया था।  

अपनी रसोई के बेहतर कार्य को देखते हुए सोमवार को जिला एवं सेशन जज किशोर कुमार व उनके सभी जुडिशियल अधिकारियो ने अपनी रसोई संचालको को आर्थिक सहयोग देते हुए वहां भोजन करने आये 430 लोगो को भोजन वितरित किया। इसके साथ ही जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा उपस्थित लोगो को मुफ्त क़ानूनी सहायता लेने संबंधी पम्फलेट बांटते हुए जानकारी दी गई। यहाँ यह भी बताने योग्य है कि अपनी बेहतर कार्य को देखते हुए इससे पहले भी कई बार जुडिशियल अधिकारियो ने सेवा निभाकर अपना सहयोग दिया है।  

इस मोके पर सेशन जज किशोर कुमार के साथ अडिशनल सेशन जज राजविंदर कौर, जसपाल वर्मा व रमन कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीज़न जसबीर कौर, सचिव डीएलएसए अजीतपाल सिंह, सीजेएम मोनिका लम्बा, अडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीज़न महेश कुमार, जेएमआईसी पूनम कश्यप, मोनिका, और प्रियंका शर्मा मौजूद थे। 

No comments