ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... शिव कॉलोनी से एक बजुर्ग महिला सहित 13 नए केस

  डेथ रेट आया 4.10 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.24 %, 3906 मरीज हुए ठीक

- एक अमृतसर से, 4 एंटीजन और 8 अन्य लेब से पोसिटिव, 829 नेगेटिव   

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 13 नए कोरोना के मामले आए है। जबकि कल 16 पॉजिटिव थे। वैसे जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हो रहा है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.10 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में एक अमृतसर से, 4 एंटीजन और 8 अन्य लेब से पोसिटिव और 829 नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है। 


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4189 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 111 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3906 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 22 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 172 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  

- मौत के मामले में राहत       
बताने योग्य है कि मंगलवार को राहत की बात यह है कि जिले में किसी भी संकर्मित की मौत नहीं हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  








No comments