ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या ...... चौकीदार के साथ दारू पीने वाले नाबालिग ने ही कत्ल किया, सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ

- चोकीदार के मोबाइल पर नजर थी आरोपी नाबालिग की 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पटियाला, पंजाब 

पंजाब के पटियाला में एक 17 साल के नाबालिग पर एक चौकीदार की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चौकीदार के पास मोबाइल फोन था। जो नाबालिग आरोपी लेना चाहता था, इसलिए उसने चौकीदार की हत्या कर दी। सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया 

मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर वासी रणबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव मदनपुर में पैलेस के मालिक की शिकायत के बाद आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी नाबालिग युवक और मृतक चोकीदार एक साथ बैठकर शराब पीते थे। मृतक पैलेस का चौकीदार था। चौकीदार के मोबाइल फोन पर नाबालिग की नजर थी। 8 नवंबर की रात शराब पीने के दौरान मोबाइल के लिए ही नाबालिग ने तेजधार हथियार से चौकीदार की हत्या कर दी। 

शंभू थाना के इंचार्ज गुरमीत सिंह के अनुसार 8 नवंबर की रात चौकीदार की हत्या की गई और 9 नवंबर को पैलेस के मालिक सतविंदर सिंह ने चौकीदार का खून से लथपथ शव देखा। कत्ल की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।


No comments