Corona Update .... लाहौरी गेट से एक मरीज सहित 12 नए केस, 2 संकर्मित मरीजों की मौत
डेथ रेट आया 4.18 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 92.55 %, 3914 मरीज हुए ठीक
- 8 एंटीजन और 4 अन्य लेब से पोसिटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान वीरवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 12 नए कोरोना के मामले आए है। और दो संकर्मित मरीजों की मौत हुई है। जबकि कल 25 पॉजिटिव थे। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ दो दिन में हुई 5 मौत के बाद डेथ रेट अब 4.18 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 8 एंटीजन और 4 अन्य लेब से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4229 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 138 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3914 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 3 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 177 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- 2 मरीजों की मौत
बताने योग्य है कि वीरवार को जिले में दो संकर्मित मरीजों की मौत हुई है। जिनमें 50 वर्षीय व्यक्ति वासी गुरुनानक नगर की जीएमसी अमृतसर में और 68 वर्षीय व्यक्ति वासी अर्बन कपूरथला की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........











No comments