पुलिस सुस्त, चोर चुस्त ...... देर रात अजीत नगर में शराब के ठेके से लाखो की शराब चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
- सिटी थाना पुलिस जाँच में जुटी, 18 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला शहर के रिहाइशी क्षेत्र अजीत नगर में देर रात एक शराब के ठेके पर चार अज्ञात चोरो ने धावा बोला और ताले तोड़ कर लाखो रुपए की शराब की पेटियां ले लेकर फरार हो गए। जिसकी सुचना ठेके के मालिक को सुबह लगी। मालिक के अनुसार चोरी की सारी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी केमेरे में कैद हो गई है। सिटी थाना पुलिस को वारदात की सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस टीम जाँच कर रही है।
अजीत नगर में हंसराज एंड संस् के शराब ठेके के मालिक रमन कुमार ने बताया कि हर रोज उक्त ठेके पर रात को एक कर्मचारी सोता था लेकिन कल रात वह अपने घर गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार - वीरवार की देर रात लगभग सवा तीन बजे चार चोर एक कार में आये और उन्होंने दुकान के ताले तोड़कर लगभग 40 - 42 शराब की पेटिया चोरी करके ले गए है। जिसकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख बनती है। चोरी की साडी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी फुटेज सिटी थाना पुलिस को देते हुए चोरी की घटना की सूचना भी दे दी गई है।
यहाँ यह भी बताने योग्य है कि जिला पुलिस द्वारा त्योहारों के सीजन को देखते हुए एक दिन पहले ही शहर में आपराधिक तत्वों को चेतावनी देने के लिए फ्लेग मार्च निकला गया था। और रात को भी हर क्षेत्र में पीसीआर पुलिस की गश्त होने का दावा पुलिस द्वारा किया जाता है।
इस बारे सिटी थाना एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि घटना की जाँच जारी है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियो की पहचान की जा रही है।










No comments