ब्रेकिंग न्यूज़

चर्चा में है विकास ....... कपूरथला शहर में हो रहे निगम के "विकास" और "विकास" की ही चर्चा है सब तरफ

- निगम चुनावो के नजदीक आने से जहाँ रोजाना कई कई उद्घाटन कर जारी है क्लच टाइल कार्य, वहीँ मुख्य सड़क पर पेचवर्क भी बना चर्चा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 

कपूरथला नगर निगम के चुनावो के नजदीक आने से शहर में विकास का सैलाब लाने की कोशिश की जा रही है। और चुंनिंन्दा गली मोहल्ले में गालिओ को क्लच टाइल लगवा कर टूटी सड़को की मार झेल रही जनता को राहत पहुँचाने की कवायद भी जारी है। इसी क्रम में सत्ता पक्ष और निगम प्रशासन द्वारा रोजाना ही कई कई उद्घाटन कर विकास शुरू करवाते हुए जनता को लुभाने के प्रयास भी किये जा रहे है। इसी गतिविधि के चलते शहर में हर तरफ विकास ओर विकास की ही चर्चा है।  

बता दे कि कपूरथला शहर की जनता कई वर्षो से बुनियादी सुविधाओं के विकास से वंचित होने के चलते संताप झेल रही थी। लेकिन पिछले वर्ष ;कपूरथला नगर कौंसिल को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद अब कुछ माह पहले निगम के अनुसार शहर की पुनः वार्डबंदी भी हुई और आनेवाले कुछ माह में निगम चुनाव होने की संभावना बरकरार है। जिसको लेकर सत्तापक्ष और प्रशासन ने अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा करवाने के लिए प्रयत्नशील है।   

दूसरी तरफ चर्चा अनुसार शहर में एक विकास वह है जिसका जनता को कई वर्षो से इंतज़ार था। और एक विकास वह भी है जिसकी जनता को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा भी हो सकता है। चर्चा है कि मोहल्लो की गालिओ में क्लच टाइल्स के कार्य से जहाँ जनता राहत महसूस कर रही है। वहीँ वर्षो से खड्डो से भरी एक मुख्य सड़क पर पेचवर्क कार्य को होता देख चर्चा है की जैसे पुराने ज़माने में कुछ बजुर्ग अपनी फटी हुई जुत्ती को चमड़े का टुकड़ा रख सिलवा लेते थे, वैसे सड़क पर पेचवर्क हो रहे है। दूसरी तरफ क्लच टाइल के कार्य से जनता फ़िलहाल तो राहत में है लेकिन इस देर से मिली राहत के बाद क्या वह लुभाने वालो को खुश कर पाएगी या नहीं यह समय ही बताएगा। 

शहर में विकास से संबंधित विषयो संबंधी S S K की चर्चा भी आये दिन हर जुबान पर होती है जिनसे शहर की समृद्ध जनता परेशान होने के बावजूद खुल कुछ नहीं बोल पा रही। लेकिन समय आने पर सबक सीखने का मन बनाये हुए है। खबरनामा इंडिया ने इस संबंधी संकेत पिछली एक खबर में दिए थे।  

No comments