Corona Blast .... कोरोना के दूसरे चरण में कहर, तीन संकर्मित मरीजों की मौत और 25 नए केस
डेथ रेट आया 4.15 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 92.74 %, 3911 मरीज हुए ठीक
- 12 अमृतसर से, 3 एंटीजन और 10 अन्य लेब से पोसिटिव, 1012 नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 25 नए कोरोना के मामले आए है। और तीन संकर्मित मरीजों की मौत हुई है। जबकि कल 13 पॉजिटिव थे। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ आज हुई 3 मौत के बाद डेथ रेट अब 4.15 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 12 अमृतसर से, 3 एंटीजन और 10 अन्य लेब से पोसिटिव और 1012 नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है।











No comments