कृषि कानूनों का विरोध ....... पंजाब में किसान इस बार मनाएंगे काली दिवाली, कई क्षेत्रों में लगाए पोस्टर
- किसानो ने जनता से माँगा सहयोग, 21 नवंबर तक आंदोलन का समय बढ़ाया
- 14 नवंबर को केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों के फूंके जाएंगे पुतले
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
केंद्र की मोदी सरकार दौरा बनाये कृषि कानून के विरोध में प्रदेश के किसानो का संघर्ष त्योहारों के दिनों में भी जारी है। और अब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने कानूनों के विरोध में काली दिवाली मनाये जाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद जनता से सहयोग की मांग करते हुए प्रदेश के कई क्षेत्रों में पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है कि वह केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने में उन्हें सहयोग दें। और उनके संघर्ष में साथ देते हुए अपने घर की छतों पर काली झंडिया लगाकर काली दिवाली मनाएं।
वहीँ बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने अमृतसर के कई क्षेत्रों में बसों पर काली दिवाली मनाने के पोस्टर और काली झंडियां लगाईं। कमेटी सदस्यों ने यह भी कहा कि 14 नवंबर को केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों के पुतले फूंके जाएंगे।और बताया कि रेल रोको आंदोलन 21 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन किसान जत्थेबंदियां रेल पटरी और प्लेटफार्म पर धरना न देकर स्टेशन के बाहर अलग जगह पर धरना देंगी।










No comments