Breaking ..... सोनी टीवी के फेमस कपिल शर्मा कॉमेडी शो में सिद्धू की वापसी के आसार
- अमृतसर में कपिल की नवजोत सिद्धू से हुई मुलाकात में शो में वापसी पर हुई चर्चा
सोनी टीवी के फेमस कपिल शर्मा कॉमेडी शो में एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू के ठहाके और छा गए गुरु के तकिया कलाम को दर्शक सुन पायगे। सूत्रों से मिली जानकारी से ऐसे आसार दिख रहे है। कियोंकि मंगलवार को अमृतसर में नवजोत सिद्धू और कपिल शर्मा की मुलाकात हुई। और इस दौरान कपिल शर्मा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सिद्धू पाजी बहुत जल्द हमें शो पर हंसाते नजर आएंगे। सभी को शो में उनकी कमी खल रही है।
सूत्रों की माने तो कॉमेडियन कपिल शर्मा, नवजोत सिद्धू से मिलने उनके घर होली सिटी गए थे। दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। और इस दौरान दोनों के बीच करीब डेढ़ घटें चली वार्ता में हंसी मजाक के साथ साथ सिद्धू की शो में वापसी को लेकर भी चर्चा हुई बताई जा रही है। इन हालातो में उम्मीद है कि सिद्धू की जल्द ही कपिल शर्मा कॉमेडी शो में वापसी हो सकती है।










No comments