ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... राजू आत्महत्या मामला हुआ पेचीदा, मौत के कुछ घंटों बाद राजू की फेसबुक लाइव वीडियो हुई डिलीट

- करीब एक घंटे की लाइव वीडियो में रोते हुए राजू ने सत्तासीन कई रसूखदारों पर लगाए थे संगीन आरोप

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार को राजू की आत्महत्या का मामला देर रात को खबर ब्रॉडकास्ट होने के कुछ देर बाद पेचीदा हो गया है। जिसमे राजू की मौत के कुछ घंटों बाद ही उसकी फेसबुक लाइव वीडियो डिलीट हो गई है। 

बता दे कि आत्महत्या से पहले राजू ने लगभग एक घंटे कुछ मिनट की लाइव वीडियो में रोते हुए सत्तासीन कई सफेदपोश रसूखदारों पर संगीन आरोप लगाए थे। ‌जिसका जिक्र खबरनामा इंडिया ने अपनी खबर में भी किया था। उसके बाद से उक्त वीडियो फुटेज को कैप्चर करने के लिए जहां पुलिस जुट गई थी, वहीँ सूत्रों की माने तो कुछ आरोपित हुए लोग भी सक्रिय हो गए ताकि वीडियो पुलिस के हाथ न लगे। और उसका नतीजा यह निकला कि अब वह विडिओ वहां नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने राजू का फेसबुक अकॉउंट हैक कर उक्त वीडियो फेसबुक से डिलीट कर दिया हो। जिस विडिओ के डिलीट होने से कई लोग संदेह के घेरे में है। 

चर्चा यह भी है कि राजू आत्महत्या मामले के तार सियासत से जुड़ने लगे तो वीडियो प्ले होना बंद हो गया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को किस तरह से हल करती है।

No comments