दिवाली पर राहत की खबर ...... जिले में आज जीरो पॉजिटिव
- सभी तरफ से कोरोना टेस्ट की 644 रिपोर्ट आई नेगेटिव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
प्रदेश में त्योहारी और सर्दी के सीजन में जहाँ कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। वही कपूरथला जिले में कोरोना को लेकर दिवाली वाले दिन खुशखबरी और राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अनुसार जिले में आज जीरो पॉजिटिव रिपोर्ट है। यानि सभी लेब से दिवाली वाले दिन सभी 644 रिपोर्ट नेगेटिव है। और किसी भी संकर्मित की मौत नहीं हुई है। जो की राहत की बात है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4238 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 112 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3948 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 10 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 178 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।










No comments