अवैध संबंधो का शक ...... पत्नी की हत्या करने के बाद राजू ने लाइव होने के बाद पानी की टंकी से छलांग लगाई, मौत
- छलांग लगाने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर कई प्रभावशाली लोगो पर लगाए गंभीर आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में धनतेरस के दिन दर्दनांक घटना घटी है। जिसमे शालीमार बाग़ परिसर में स्थापित पानी की टंकी पर दोपहर से फ़िल्मी अंदाज में दारू की बोतल लेकर चढ़े राजकुमार उर्फ़ राजू में आखिर देर शाम प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में उसने छलांग लगा दी। जिसकी अस्पताल लेजाने तक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले राजू की अपनी पत्नी से मारपीट हुई जिसमे उसने पत्नी को मार दिया था। कई घंटे चले इस फ़िल्मी अंदाज के माहौल को कंट्रोल करने और राजू को बचने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने टंकी के निचे जाल का इंतज़ाम भी किया हुआ था।
जानकारी अनुसार शालीमार बाग में टंकी पर चढ़े राज कुमार राजू वासी मंगल सिंह गली ने शुक्रवार को दोपहर फेसबुक लाइव होकर शहर के कई सत्तापक्ष से संबंधित प्रभावशाली लोगो पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीँ लाइव में उसने एक डायरी मालिक के लड़के का और एक रुचिका नाम की लड़की का नाम भी बार बार लिया गया। और सबके आरोपिओ के नाम और पत्नी की सात पेज की कॉल डिटेल का ब्यौरा और दो पेज का सुसाइड नोट भी जेब में होने का दावा भी किया गया। उसने बार बार टंकी से छलांग लगा कर मरने की धमकी दी। सूत्रों की माने तो राजू को अपनी पत्नी प्रिया पर अवैध संबंध होने का शक था।
टंकी पर चढ़े राजू को निचे उतारने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव खोसला व डीएसपी सुरिंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गणमान्य व्यक्तिओ की मदद से प्रयास किये। और उसको समझाने की कोशिश की गई। एहतियात के लिए टंकी के निचे जाल और एम्बुलेंस का इंतज़ाम भी किया हुआ था। लेकिन देर शाम राज कुमार ने टंकी से छलांग लगा दी। जिसको तुरंत मोके पर मौजूद एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया।
एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि मामले की जाँच लाइव विडिओ के आधार पर की जा रही है। फ़िलहाल पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।










No comments