ब्रेकिंग न्यूज़

ईडी की जाँच ....... कैप्टन के बेटे रणइंदर को ईडी ने फिर भेजा समन, पहले भी भेज जा चुके समन

- वर्ष 2015 में आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में रणइंदर और कैप्टन दोनों के खिलाफ है मामला दर्ज 


खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम पंजाब अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह को ईडी ने फिर से समन भेजे हैं। जिसमे 19 नवंबर को पेश होने को कहा गया है। इससे पहले भी उन्हें दो बार समन भेजे गए, लेकिन वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। बता दे कि आयकर विभाग ने 2015 में कैप्टन और बेटे रणइंदर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज कराया था।

 जानकारी अनुसार इससे पहले ईडी ने रण इंदर को पूछताछ के लिए 28 अक्टूबर को और फिर 6 नवंबर को बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। गौरतलब है कि रण इंदर सिंह और उनके पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 2015 में आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लुधियाना में केस दर्ज किया था। इस केस की सुनवाई अभी भी चल रही है। इसी के चलते ईडी ने पहले आयकर विभाग से संबंधित दस्तावेजों की मांग की थी। लेकिन आयकर विभाग ने गोपनीयता के कानून को आधार बनाकर दस्तावेज उपलब्ध करवाने से मना कर दिया था।

यह भी बता दे कि ईडी ने 2015 में पहली बार रणइंदर को समन जारी किया था। उस समय रणइंदर ईडी के दफ्तर में पेश हुए, लेकिन उन्होंने केस से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं सौंपे। इसके बाद अब ED ने रण इंदर सिंह को समन जारी किया है।

No comments