ब्रेकिंग न्यूज़

'मोदी है तो मुमकिन है', यह कोई चुनावी नारा नहीं भारतीय राजनीति की हकीकत है -- पासी

चुनावो में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही  

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ना सिर्फ सबसे बड़े दल का खिताब हासिल किया बल्कि अपने जबरदस्त स्ट्राइक रेट की बदौलत एनडीए की सरकार बनी । यह बात पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व जालंधर साउथ के प्रभारी परषोत्तम पासी ने कहते हुए बताया कि देश के लोगो ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से किये जा रहे विकास पर उन्हें भरोसा है। विकास और विश्वास नरेंद्र मोदी की पहचान है। 

पासी ने कहा कि बिहार के चुनाव और अन्य राज्यों के उप-चुनाव के नतीजों से एक बात साफ हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर हम कहीं भी जीत सकते हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार में जो शराबबंदी हुई उससे महिलाएं खुश हुई है। क्योंकि शराब के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। 

उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए भाजपा नेता कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है। बिहार में मिली जीत का श्रेय मोदी सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान देश में किए गए जन-हितैषी कार्यों को दिया।  

उन्होंने कहा इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी और राजग की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। 

No comments