ब्रेकिंग न्यूज़

लाइफस्टाइल ...... गुड़ को जीवन का हिस्सा बनाये, वायु प्रदूषण से होगा बचाव, कोरोना में भी है लाभकारी

गुड़ में एंटी एलर्जिक होते है गुण, अस्थमा रोगियों के लिए भी है लाभकारी 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लाइफस्टाइल 

वायु प्रदूषण से बचने के लिए सबसे अधिक लाभकारी गुड़ होता है। अगर गुड़ को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हुए डाइट में गुड़ को शामिल करते है तो प्रदूषण और स्मॉग से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। कियोंकि गुड़ में एंटी एलर्जिक बहुत से गुण होते है, जो अस्थमा रोगियों के लिए भी लाभकारी है। 

बता दे कि मौजूदा समय में वायु प्रदुषण उत्तर भारत की सबसे बड़ी समस्या है जिसका हल आपकी रसोई में पड़ा गुड़ बेहतर कर सकता है। माहिर डॉक्टर्स का भी मानना है कि प्रदूषण से बचने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद गुड़ है। गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण हीमोग्लोबिन का लेवल सामान्य करता है। गुड़ खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों को भी दूर करता है.

खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं जिससे की शरीर में खून साफ रहेगा। फेफड़ों को धूल के कणों से बचाने के लिए एक गिलास गर्म दूध जरूर पिएं। अदरक के रस, सरसों का तेल को नाक में बूंद-बूंद कर डालने प्रदुषण संबंधी समस्या से फायदा मिलेगा। वहीँ प्रदुषण की समस्या से निपटने के लिए शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से फेंफड़ों में जमा कफ/गंदगी निकल जाती है। अजवायन की पत्तियों का पानी पीने से भी खून साफ होता है और दूषित तत्व को शरीर से बाहर निकाला जाता है. 

माहिरों के अनुसार सर्दी के मौसम में वायु प्रदुषण से निपटने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे धूप निकलने पर ही टहलने के लिए निकले और अगर रात को टहलते हैं तो इसे बंद कर दें। मुंह को ढककर घऱ से निकलें या मास्क पहने। साथ ही आंखों पर चश्मा लगा ले। 

-  रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करे  इन बीमारियों का खतरा होगा कम
  • ​वजन घटाने में .
  • ​पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए .
  • ​खून की कमी होने से बचाए .
  • ​रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने के लिए 
  • ​ब्लड प्रेशर को कम करे 
  • ​लिवर को साफ रखने के लिए ​

No comments