ब्रेकिंग न्यूज़

मानावाला मामले में शांतिमय प्रदर्शन ...... आरोपिओ को सजा दिलाने के लिए हिन्दू संघठनो के सेकड़ो सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

- भगवान श्री राम के पुतला जलाने वालो को सख्त सजा दिलाने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया 

खबरनामा इंडिया ( गगनदीप ), कपूरथला 

भगवान श्री राम के जैकारो ओर श्री हनुमान चालीसा के पाठ की गूंज के साथ कपूरथला शहर के सभी हिन्दू संगठनों के सैकड़ो भकतो ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौंक पर उपस्थित होकर जहाँ श्री राम के प्रति अपनी धार्मिक आस्था दिखाई वहीँ मानावाला में दशहरे के दिन श्री राम के पुतले जलाने वालो पर सख्त कारवाही करने और दर्ज मामले में धारा 302 जोड़ने की मांग की गई। वहीँ संगठनों के नेताओ ने एसडीएम वरिंदर पाल सिंह को सीएम पुनजब के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। 

बात दे कि पंजाब के मानावाला में दशहरा दिवस पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा भगवान् श्री राम के पुतले जलाने के मामले का विडिओ वायरल हुआ था। जिसके बाद प्रदेश के हिन्दू संगठनों ने सक्रिय होते हुए पुलिस प्रशासन से कारवाही करने की मांग की थी।  जिसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपिओ की हिरासत में भी लिया था। लेकिन विडिओ के आधार पर कुछ लोग फरार भी है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को प्रदेश में सभी जिलों में हिन्दू संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए श्री राम और श्री हनुमान जी के पाठ का आयोजन किये जाने का कार्यकर्म तय किया था। 

इसी क्रम में कपूरथला में शहीद भगत सिंह चौंक पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भगवान श्री की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर सेकड़ो भक्तो ने अपनी आस्था दिखाते हुए श्री हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम के जयकारो की गूंज से पंजाब सरकार को जगाने की कोशिश की गई। और आरोपिओ पर सख्त कारवाही करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से एक मांगपत्र एसडीएम वरिंदर पाल को सौंपा है। जिसमे आरोपिओ पर दर्ज मामले में धारा 302 जोड़ने की मांग भी की गई।   



No comments