नाबालिगा लापता ..... रात को सोई 16 वर्ष की नाबालिग हुई गायब, मां ने पुलिस को दी शिकायत
- माँ ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। गुरदासपुर, पंजाब
पंजाब के गुरदासपुर में घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के लापता होने का समाचार है। थाना बहरामपुर पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है।
जानकारी अनुसार लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्ष की बेटी हर रोज की तरह खाना खाकर सोई थी, लेकिन सुबह वह बिस्तर से गायब थी। घर में व आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच कर रही एसआई रजनी बाला ने बताया कि लड़की की मां ने बहरामपुर वासी एक युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन वह अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वहीं लापता लड़की की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी युवक उसकी बेटी को रास्ते में रोककर परेशान किया करता था। वह उसे शादी करने की बात कहता था, जिसके चलते उसने उसे अपनी बातों में फंसाया और भगाकर ले गया।










No comments