कोरोना फिर हुआ घातक ..... दो मरीजों की मौत सहित दो दिन में हुई 5 की मौत
- बुधवार को तीन की मौत के बाद वीरवार सुबह लिंक रोड व गुरुनानक नगर वासी दो मरीजों की हुई मौत
- कोविड नियमो के अनुसार आज होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
सर्दी का सीजन आते ही अंदेशे अनुसार जिले में कोरोना का कहर फिर से शुरू हो गया है। और साथ कोरोना संकर्मित मामले बढ़ने के साथ साथ मौत की संख्या में भी इज़ाफ़ा होने लगा है। हाल ही दो दिन बुधवार और वीरवार में 5 संकरमितो की मौत हो गई है। जो कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। जिले में हुई दो दिन में 5 मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन सुरिंदर कुमार ने जनता को ऐसे हालातो में एहतियात बर्न के लिए सलाह दी है। और त्योहारों के सीजन में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने को जरुरी बताया है।
सिविल सर्जन से मिली जानकारी अनुसार देर रात 51 वर्षीय हरिंदर सिंह वासी गुरु नानक नगर की जीएमसी अमृतसर में और 70 वर्षीय जगदीश धीर वासी लिंक रोड की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होएँ में यह भी बताया कि हरजिंदर सिंह नवंबर के शुरू में संकर्मित हुए थे और जालंधर के निजी अस्पताल में पहले इलाज करवाने के बाद जीएमसी अमृतसर मेंदाखिल। जबकि जगदीश धीर की पॉजिटिव रिपोर्ट 9 नवंबर को आई थी और वह जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल हुए थे। दोनों संकर्मित मरीजों के आज वीरवार को कोविड नियमो के अनुसार अंतिम संस्कार किया जायगा। और उनके सम्पर्क में आये लोगो के टेस्ट सेम्पल भी लिए जायँगे।
बता दे कि अक्टूबर मध्य से प्रदेश में कोरोना के फैलाव के हालत कुछ सुधरने शुरू हो गए थे लेकिन डॉक्टरों के अनुसार जनता को सर्दिओ में अधिक एहतियात बरतने की सलाह लगातार दी जाती रही है। लेकिन जनता कोरोना से बचाव के लिए कोई भी नियम पालन करने में पूरी तरह से संजीदा नहीं दिख रही। और बाज़ारो में भीड़ का आलम बरक़रार है।










No comments