लाइफस्टाइल ..... व्हीट ग्रास को जीवन का हिस्सा बनाये, इसका जूस कई बिमारिओ के लिए है रामबाण --- बाबा हरजीत सिंह
- बाबा श्री चंद जी निष्काम सेवा सोसाइटी रोज़ाना सुबह व्हीट ग्रास के जूस का लगती है लंगर
- केंसर जैसी भयानक बीमारी में भी है सहायक व्हीट ग्रास
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लाइफस्टाइल, पंजाब
श्री वाहेगुरु, वाहेगुरु, वाहेगुरु का जाप और साथ ही विभिन बिमारिओ से ग्रसित सेकड़ो की संख्या में संगत व्हीट ग्रास के जूस का लंगर ग्रहण करते हुए बाबा श्री चंद जी निष्काम सेवा सोसाइटी के संचालक बाबा हरजीत सिंह का धन्यवाद् कर रही थी। यह द्रश्य था कपूरथला में करतारपुर रोड पर स्थित एक गैराज परिसर में, जहाँ वाहेगुरु जी के पाठ सिमरन के साथ लोग व्हीट ग्रास के जूस पी रहे थे। इस मोके पर मौजूद समाज सेवक पवन सूद व एमडी डॉक्टर सुभाष चन्दर ने भी व्हीट ग्रास के लाभ के बारे उपस्थित संगत को बताया।
बाबा श्री चंद जी निष्काम सेवा सोसाइटी संस्था के संचालक बाबा हरजीत सिंह जो पिछले 10 वर्षो से इस सेवा में लीन है, का दावा है कि व्हीट ग्रास कैंसर जैसी भयानक बीमारी के साथ साथ कई अन्य बिमारिओ से छुटकारा दिलाता है। और मनुष्य शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ता है। जो कि मौजूदा कोरोना संकर्मण के हालतो में बहुत लाभप्रद है। विटामिन A, C, E, K और B कॉम्प्लेक्स से भरपूर व्हीट ग्रास में कई गुण है, जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम. प्रोटीन और क्लोरोफिल आदि है। बाबा हरजीत सिंह ने बताया कि उनके पास आने वाले सेकड़ो लोगो ने अपनी बिमारिओ से निजात पाई है।
- व्हीट ग्रास के फायदे
उन्होने खबरनामा इंडिया को बताया कि सुबह खली पेट व्हीट ग्रास का जूस पीने से कैंसर, गठिये, शुगर, खून की कमी को दूर करने के साथ साथ खून को साफ़ करने, इम्युनिटी बूस्ट, चमड़ी रोग, केलोस्ट्रोल, जोड़ो के दर्द आदि के मरीज ठीक हुए है। और व्हीट ग्रास का जूस लिवर को साफ, तेज़ाबी मादे को दूर कर हाज़मा ठीक रखना, मोटापे को भी कम करने, कब्ज और बवासीर में भी लाभकारी है।
वहां मौजूद संगत जो कि इसके फायदों को परख चुकी है ने अपने विचार भी खबरनामा इंडिया के साथ सांझे किये












No comments