Corona Blast .... 15 दिन राहत के बाद कोरोना का फिर धमाका, 13 RCF के मरीजों सहित 21 नए केस, दो मरीजों की मौत
- डेथ रेट आया 4.13 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.05 % , 3874 मरीज हुए ठीक
- अमृतसर से आई 21 पॉजिटिव और 568 की रिपोर्ट नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान पिछले 15 दिनों की राहत के बाद रविवार को धमाका की स्थिति बन गई है। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 21 नए कोरोना के मामले आए है। और दो संकर्मित मरीजों की मौत भी हुई है।जबकि कल सिर्फ 9 पॉजिटिव आये थे। इन हालातो में सर्दी का सीजन शुरू होते ही कोरोना संक्रमण के दूसरे सेशन में फैलाव के हालात माने जा रहे है। वैसे जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हो रहा है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.13 पर आ गया है। प्राप्त रिपोर्ट में अमृतसर से 21 पोसिटिव और 568 नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है।











No comments