ब्रेकिंग न्यूज़

पराली से प्रदूषण का मामला...... सरकार से किसानो की मांग, प्रदूषण पटाखों से भी फैलता है, इसे भी बैन करे

पटाखों से भी भारी प्रदूषण फैलता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को पहुँचता है नुकसान 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

कृषि कानून को लेकर चल रहा धरने अभी खत्म नहीं हुए कि अब पंजाब में में पटाखों और पराली जलाने का मुद्दा छिड़ गया है। प्रदेश में पराली जलाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए गए जुर्माने व सजा के प्रावधान से किसान जत्थेबंदियां खासी नाराज नज़र आ रही हैं। इसलिए विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार को एक पत्र लिखकर प्रदेश में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करने की मांग की है। 

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि करते हुए बताया किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि जब पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है, तो पटाखों से भी तो प्रदूषण फैलाते हैं। जब पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है और लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है तो पटाखों से भी तो भारी प्रदूषण होता है। जिसके निर्माण और बेचने के लाइसेंस देने के एवज में सरकार लाखों रुपए विक्रेताओं से वसूलती है।

किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि पिछले दिनों किसानों ने दशहरे पर पुतलों में डाले जाने वाले पटाखों पर भी रोक लगाने की मांग सरकार से की थी। लेकिन सरकार ने उस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। अब दिवाली पर सभी जिलों में लाखों करोड़ों रुपए के पटाखे जलने से प्रदूषण फैलेने के आसार है। जो कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए हमारी मांग है कि राज्य में पटाखों के निर्माण, बेचने और जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।


No comments