ब्रेकिंग न्यूज़

राजू आत्महत्या मामला ...... लाइव विडिओ के आधार पर मुख्य आरोपी भी हुआ नामजद, नहीं हुई गिरफ्तारी

- आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दर्ज मामले में अब पांच नामजद, किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं 

- फेसबुक से लाइव विडिओ डिलीट करने वाले पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार को शालीमार बाग परिसर में पानी की टंकी से आत्महत्या करने वाले राजकुमार राजू के मामले में राजू की फेसबुक लाइव विडिओ बेशक किसी अज्ञात दवारा डिलीट कर दी गई लेकिन पुलिस को उसकी फुटेज मिलने के बाद मुख्य आरोपी को दर्ज मामले में तीन दिन बाद नामजद कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने करते हुए बताया कि सिटी थाना में दर्ज धारा 306 के मामले में राजू की लाइव विडिओ के आधार पर मुख्य आरोपी अमित बेरी पुत्र देस बेरी को भी नामजद कर लिया गया है। और राजू की फेसबुक से विडिओ डिलीट करने के मामले में साइबर सेल से जांच करवाई जा रही है। सबूतों को मिटाने वाले पर पर भी सख्त कारवाही की जायगी। 

बता दे कि शुक्रवार को गली मंगलसिंह वासी राजकुमार राजू ने अवैध संबंधो के शक के चलते अपनी पत्नी प्रिया की हत्या करने के बाद शालीमार बाग परिसर में बनी 120 फुट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने के लिए प्रयास किया था और शराब पीते हुए उसने अपनी फेसबुक पर लाइव होकर कई लोगो को आरोप लगाए थे। जबकि उसने यह भी बताया कि वह शराब नहीं पीता लेकिन आज परेशान होकर पी रहा हूँ। वहीँ शाम लगभग सात बजे वह टंकी से लड़खड़ा कर निचे गिरा और उसकी मौत हो गई। यहाँ यह भी कहा जा रहा था कि उसने छलांग लगाई है। लेकिन राजू को जब मोके पर मौजूद एम्बुलेंस में अस्पताल लेजाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। वही दूसरी तरफ देर रात उसकी फेसबुक से लाइव विडिओ भी किसी अज्ञात द्वारा डिलीट कर दिया गया। 

वहीँ दूसरी तरफ राजू की बहन राज कौर ने बरनाला से आकर मंगलवार को पुलिस को ब्यान दिए और मुख्य आरोपी पर कारवाही के लिए गुजारिश की थी। पुलसि ने बहन के बयानों के बाद राजू की मर्तक देह का पोस्ट मार्टम करवा कर सौंप दी। जिसके बाद अंतिम संस्कार करवाने के लिए शहर की कई समाज सेवी संस्थाओ ने उसकी बहन को संतावना देते हुए संस्कार का इंतज़ाम करवाया। और आरोपिओ पर कारवाही करने का भरोसा भी दिया।   

पुलिस ने पहले मृतक राजू के सुसाइड नोट के आधार पर जाँच अधिकारी अमनदीप नाहर द्वारा चार आरोपिओ बब्बू भसीन, टीटू भसीन, राजू खन्ना और बब्बी पर मुकदमा नंबर 331 दर्ज किया था। उक्त दर्ज मामले में ही अब राजू की विडिओ के आधार पर अमित बेरी को भी नामजद कर लिया गया है। फ़िलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने करते हुए बताया कि विडिओ के आधार पर और भी कोई आरोपी पाया गया तो उसे भी नामजद किया जायगा। वहीँ लाइव विडिओ डिलीट करने के मामले में भी साइबर सेल द्वारा जाँच जारी है। साबुत मिटाने वाले पर भी सख्त कारवाही की जायगी। उन्हीने यह भी बताया कि आरोपिओ की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।   

No comments