ब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक हादसा ...... ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। संगरूर, पंजाब 


पंजाब के संगरूर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मंजर बन गया जब एक ट्रक और कार की टक्कर के बाद कार में लगी भयानक आग में पांच लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार भी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

मोके से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दर्दनाक हादसा संगरूर - सुनाम रोड पर हुआ। कार में सवार पांचों लोग मोगा जिले के वासी थे। जो की सोमवार को एक मैरिज एनिवर्सरी फंक्शन में शामिल होने के लिए संगरूर के दिड़बा गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिससे कार में आग लग गई। जिसमे मोगा के टल्‍लेवाल वासी बलविंदर सिंह, नानक नगर वासी कुलतार सिंह, ग्रीन फील्ड कालोनी वासी कैप्टन सुखविंदर सिंह, रामुवालिया वासी सुरिंदर सिंह और चमकौर सिंह की मौत हुई है।  मालूम हुआ है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक मोके से फरार हो गया।  

No comments