पंजाब सरकार एवं पंजाब पुलिस जनता की रक्षा की बजाए डकैतों को बचा रही - अशोक सरीन हिक्की
डकैती का शिकार हुए सुनील को इंसाफ के लिए अब तीन जिलो की पुलिस के लगाने पड़ रहे है चक्कर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर
प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ में सरकार एवं पंजाब पुलिस जनता की रक्षा की बजाए डकैतों को बचा रही है उक्त शब्द पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने कहते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को जालंधर के रामामंडी चौंक से ओला कार ड्राइवर सुनील कुमार पुत्र तरसेम लाल की सफ़ेद रंग वाली होंडा इमेज गाड़ी नंबर पी.बी 01-C-2694 को दो नौजवानों ने डकैती की नियत से बाबा बकाला रइया जाने के लिए बुक किया। और रइया पहुंच कर आरोपियों ने पिस्तौल तान सुनील की आँखे बांध कर उसको बंदी बना उसका मोबाइल,पर्स,ए.टी.एम व अन्य समान छीन लिया। और उसको जिला तरनतारन के गोईंडवाल साहिब इलाक़े मे फ़ैक गये।
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने सुनील को जान से मारने की धमकी देकर उसके ए.टी.एम के पासवर्ड पूछ कर अमृतसर के किसी आई.सी.आई बैंक के ए.टी.एम कार्ड से 3500 रुपए भी निकाले। शिकायतकर्ता द्वारा घटना की पुलिस को सारी जानकारी देने के बावजूद पिछले तीन दिन से पिस्तौल की नौक पर डकैती का शिकार सुनील इंसाफ़ के लिए तीन जिलो की पुलिस के चक्कर काट रहा है। और अभी तक उसकी शिकायत पर मामला भी दर्ज नहीं किया गया है। जालंधर पुलिस कमीशनरेट, अमृतसर देहाती व तरनतारन पुलिस के अधिकारी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाए एक दूसरे के पास भेज रहे है।
पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने प्रेससवार्ता में कहा कि बहुत दुःख की बात है कि डकैती जैसी बड़ी घटना के बारे राज्य के प्रमुख पुलिस अधिकारियों एवं तीन जिलो के प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी होने पर भी मुक़दमा दर्ज ना होना, यह साबित कर रहा की पंजाब सरकार एवं पुलिस आम शरीफ़ जनता की रक्षा नही अपराधी डकैतों को बचा रही है। सरीन ने बताया की अगर जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार नही किया तो पुरे पंजाब मे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व पंजाब पुलिस के प्रमुख दिनकर गुप्ता के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जाएँगे। जिसकी ज़िम्मेवार पंजाब पुलिस होगी।










No comments