ब्रेकिंग न्यूज़

बाजार में नकली नोट उतारने की तैयारी हुई नाकाम , जाली नोट सहित एक गिरफ्तार

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मेरठ 

त्योहारों के सीजन में बाज़ारो में नकली करंसी नोट उतरने की कोशिश को मेरठ पुलिस ने नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को 1,97,000 नकली नोट नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसके पास से 50 हजार के  असली नोटों भी बरामद हुए है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस को मामले में कई और आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा है। 

बताते चलें कि बीते कुछ सालों में नकली नोटों का कारोबार काफी बढ़ चुका है। साल 2016 में नोटबंदी के बाद देश में करेंसी के रूप में सरकार ने नए नोट चलाए। उस वक्त तो बाजार में चल रहे नकली नोटों पर लगाम लग गई लेकिन शायद उसका असर बहुत लंबा नहीं रहा।  सूत्रों की माने तो अब तक देश में 2 हजार से लेकर 500 रूपए तक का जाली नोट चल रहा था। लेकिन अब मार्केट में 200 का जाली नोट भी देश के कई क्षेत्रों में चल रहा है। 



No comments