ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... DC चौंक वासी एक महिला मरीज सहित 9 नए केस, एक संकर्मित की मौत

     डेथ रेट आया 4.21 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.17 %, 3947 मरीज हुए ठीक

- 6 अमृतसर और 3 अन्य लेब से पोसिटिव , 1088 नेगेटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब    

पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान रविवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 9 नए कोरोना के मामले आए है। और एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। जबकि दिवाली पर कल ZERO पॉजिटिव आने से राहत थी। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ डेथ रेट अब 4.21 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 6 अमृतसर और 3 अन्य लेब से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4247 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 111 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3957 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 9 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 179 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  

- एक मरीज की मौत       
बताने योग्य है कि रविवार को जिले में एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। जिनमें 71 वर्षीय व्यक्ति वासी अर्बन कपूरथला की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है।   

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  


No comments