राजू आत्महत्या मामला ..... राजू के सुसाइड नोट के आधार पर 4 नामजद, मुख्य आरोपी बाहर
- राजू की लाइव वीडियो डिलीट करने वालो पर भी हो सकती है कारवाही
- जाँच अधिकारी का दावा ..... लाइव विडिओ फुटेज मिलने के बाद मुख्य आरोपी भी होगा नामजद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार को राजकुमार राजू द्वारा पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी से आत्महत्या करने के मामले में जहाँ पुलिस ने पत्नी की हत्या का मामला राजू पर दर्ज किया वहीँ राजू की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार आरोपिओ पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही हैरानी की बात यह भी है कि राजू अपने लाइव में रोते हुए जिस मुख्य आरोपी का नाम बार बार ले रहा था, उसको पुलिस ने अभी मामले से बाहर ही रखा है। वहीँ दूसरों तरफ राजू की फेसबुक लाइव विडिओ भी डिलीट करने के मामले में कई लोग संदेह के घेरे में है। जिन पर पुलिस कारवाही कर सकती है।
उक्त मामले में जाँच अधिकारी अमनदीप नाहर ने बताया कि फ़िलहाल मृतक राजू की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार आरोपिओ बब्बू भसीन, टीटू भसीन, राजू खन्ना और बॉबी पर मुकदमा नंबर 331 दर्ज कर लिया है। और फ़िलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। वहीँ एक सवाल के जवाब में अमनदीप ने बताया कि राजू की लाइव विडिओ पुलिस को अभी तक नहीं मिली है। विडिओ मिलने के बाद जो भी आरोपी होगा उस पर भी कारवाही की जायगी। वहीँ सूत्र बताते है कि राजू की लाइव विडिओ पुलिस के आला अधिकारिओ को मिल गई है।
बता दे कि शुक्रवार को देर रात को खबरनामा इंडिया की खबर ब्रॉडकास्ट होने के कुछ घंटे बाद ही राजू की फेसबुक लाइव वीडियो डिलीट हो गई थी। जिससे विडिओ में राजू द्वारा बताये गए सभी आरोपी संदेह के घेरे में आ गए। जिनपर पुलिस की जाँच के बाद साबुत मिटाने का मामला भी दर्ज किया जा सकता है।










No comments