Breaking ....... फ़िल्मी अंदाज में दारू की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा राजू, पत्नी की भी की हत्या
- टंकी पर चढ़ने से पहले घर पर पत्नी से भी की मारपीट, पत्नी की हुई मौत
- कई घंटे से छलांग लगाने की दे रहा है धमकी, पुलिस प्रशासन व सैकड़ो लोग टंकी के निचे एकत्र हुए
- पुलिस प्रशासन ने बचाव के लिए नीचे जाल भी लगाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में शालीमार परिसर में बनी पानी की टंकी पर पिछले दो घंटे से फ़िल्मी अंदाज में दारू की बोतल लेकर एक राजू नाम का युवक चढ़कर मरने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह घरेलु समस्या से परेशान है। बार बार टंकी पर चढ़ा राजू छलांग लगाने की धमकी भी दे रहा है। और किसी सत्तापक्ष के नेता के बेटे पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इन हालातो में पुलिस प्रशासन के अधिकारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति टंकी के निचे एकत्र होकर उसको समझाने की नाकाम कोशिश में प्रयत्नशील है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकला है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के लिए टंकी के निचे जाल का इंतज़ाम भी किया हुआ है। वह छलांग लगाए तो कोई नुक्सान न हो।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक राजू टंकी पर चढ़ने से पहले घर पर अपनी पत्नी से मारपीट करके आया था। जिसमे उसकी पत्नी की मौत भी हो गई है। राजू की पत्नी की मौत की पुष्टि डीएसपी सुरिंदर सिंह ने भी की है।










No comments