ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के लिए गर्व की बात ..... भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने जिले के दो नेताओ को दी अहम जुम्मेदारी

- उमेश शारदा प्रदेश बूथ मैनेजमेंट सैल इंचार्ज और डॉ रणबीर कौशल मेडिकल सैल के इंचार्ज बने 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने व प्रदेश में पार्टी के प्रचार व प्रसार हेतु प्रदेश स्तरीय सैल इन्चार्जों व को-इन्चार्जों की नियुक्ति सोमवार को की है । इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बूथ मैनेजमेंट सैल के प्रदेश इंचार्ज के पद पर उमेश शारदा व सह-इंचार्ज के पद पर संजीव खोसला को, ट्रांसपोर्ट सैल के इंचार्ज के पद में अजय जोशी, स्वच्छ भारत सैल के इंचार्ज के पद पर ओम प्रकाश बुकारका, एमएसएमई के इंचार्ज पद पर सुभाष डावर, एनजीओ सैल के इंचार्ज पद पर निपुण शर्मा, लोकल बॉडी सैल के इंचार्ज पद पर दविंदर बजाज, मेडिकल सैल के इंचार्ज पद पर डॉ. रणवीर कौशल व स्पोर्ट्स सैल के इंचार्ज पद डॉ. रमन घई को नियुक्त किया है ।

अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने कहा कि पार्टी में संतुलित व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करेंगे ।

No comments