ब्रेकिंग न्यूज़

वर्चुअल समागम ...... 73वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 5, 6 और 7 दिसंबर को

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला

सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से इस वर्ष 73वां वार्षिक निरंकारी वर्चुअल संत समागम  5, 6 व 7 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल कपूरथला के जोनल इंचार्ज गुलशन आहूजा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को कारण भारत सरकार द्वारा जारी किए गये दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह संत समागम वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसे विश्वभर के लाखों श्रद्धालु, घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। 

संत निरंकारी मंडल कपूरथला के जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा ने बताया कि निरंकारी मिशन के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि वार्षिक निरंकारी संत समागम वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस सूचना से समस्त साध संगत में हर्षाेल्लास का वातावरण है। संपूर्ण समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाईट पर दिनांक 5, 6, 7 दिसंबर 2020 को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह समागम संस्कार टीवी चैनल पर तीनों दिन सायं 5.30 से रात्रि 9.00 बजे तक प्रसारित किया जायेगा। 

No comments