शोक ...... पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह गिल नहीं रहे
- कैप्टन ने दुख प्रकट किया, आधे दिन की छुट्टी का किया ऐलान
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह गिल ( 85 वर्ष ) का मंगलवार को निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। और साथ ही राज्य में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
कैप्टन ने दुख जताते हुए कहा कि सियासत के माहिरों में मोहिंदर सिंह गिल का नाम आता था। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। बता दें कि मोहिंदर सिंह गिल 1971 से 1977 तक लोकसभा के सदस्य रहे थे। 1976 से 1979 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख भी रहे। वह 1967 में फिरोजपुर छावनी से और 1992 में बनूड़ से विधायक भी रहे थे।










No comments