Breaking ..... दिवाली की रात सरहद पर दिखे संदिग्ध, रात हुई फायरिंग, सर्च जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। गुरदासपुर, पंजाब
पजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तान सीमा पर चकरी पोस्ट पर दिवाली की रात पडोसी देश पाक द्वारा घुसपैठ की हरकत की गई। जिसमे सीमा पर तैनात जवानो ने 6 संदिघ्ध लोगो को देख फायरिंग भी की।फायरिंग होने के बाद संदिग्ध भाग गए। हालाँकि एहतियात के तौर पर रविवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा के अनुसार दीपावली की रात लगभग एक बजकर 40 मिंट पर पाकिस्तान की तरफ से चकरी पोस्ट में 6 संदिग्ध घुसपैठ कर रहे थे। जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठियों के प्रयासों को विफल कर दिया। जवानो द्वारा संदिघ्धो को ललकारने के बाद हलचल तेज हो गई तो जवानों ने संदिग्धों पर फायरिंग की। फायरिंग होने के बाद संदिग्ध भाग गए। इसकी सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवान रात से ही क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं।










No comments