ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 59 नए केस, एक युवती की मौत, रिकवरी रेट 78.4 %

   - पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 78.4 % पर, 2747 मरीज ठीक हुए 

- अर्बन एस्टेट से 4, आरसीएफ से 4, PTU से 3, नडाला से 4, और फगवाड़ा से 12 पॉजिटिव

- 22 अमृतसर लेब, 23 एंटीजन, 2 ट्रू नेट और 12 अन्य लेब से पॉजिटिव, 837 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 59 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल भी 104 पॉजिटिव आये थे। वहीँ आज जिले में एक संदिघ्ध मरीज की मौत हुई है। और जिले में अभी तक कुल 147 मौत हो चुकी है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट्स में 22 अमृतसर लेब से, 23 एंटीजन, 2 ट्रू नेट और 12 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे अर्बन एस्टेट से 4, आरसीएफ से 4, PTU से 3, सिटी थाना से एक, नडाला से 4, और फगवाड़ा से 12 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3478 पॉजिटिव मरीज है। और अब 584 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2747 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 64 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 147 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  


- आज जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई  
बताने योग्य यह भी है कि शनिवार को जिले में एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 30 वर्षीय युवती वासी गांव मनी बाकरपुर की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 


उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 




No comments