ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को किरपान भेंट कर किया सम्मानित

भाजपाई बोले -- उनकी नियुक्ति से संगठन और भी सुदृढ़ होगा 

खबरनामा इंडिया (माझा इंचार्ज) अमृतसर, पंजाब  


भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश के सूझवान और निष्पक्ष सोच वाले नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश के भाजपाइयों में उत्साह की लहर है। शनिवार को कपूरथला के उत्साहित भाजपा नेताओं ने अमृतसर तरुण चुघ के निवास पर पहुँच उनको किरपाण व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी।

बता दे कि पंजाब भाजपा में अहम भूमिका निभाने वाले अमृतसर वासी तरुण चुघ की नियुक्ति से जहां प्रदेश का मान बढ़ा है, वही प्रदेश के भाजपा नेताओं के हौसले भी बुलंद हो गए। प्रदेश के सभी जिलों के भाजपा कार्यकर्ता व नेता तरुण चुघ इस नियुक्ति पर उन्हें बधाइयां व शुभ संदेश भेज रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कपूरथला से भाजपा नेताओं ने अमृतसर पहुंच कर उनके निवास पर उनका सम्मान किया और उनकी इस नियुक्ति पर जहां केंद्र के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं यह भी कहा कि तरुण चुघ की नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा और भी मजबूत होगी।

इस मोके पर तरुण चुघ को सम्मानित करने वालो में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा व मनु धीर, कपूरथला मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन और युवा मोर्चा मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा व गौरव महाजन अमृतसर से भी मौजूद थे। 

No comments