कृषि कानूनों पर गर्माती सियासत ...... मोगा से जनसभा के बाद राहुल गांधी की तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैली
- मोगा के बधनी कलां से 5000 ट्रैक्टरों के साथ शुरू रैली हरियाणा होते हुए पहुंचेगी दिल्ली
- सीएम कैप्टन, जाखड़, रावत व नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे रैली में
खबरनामा इंडिया (रशपाल), मोगा, पंजाब
केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब की राजनीति का माहौल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा चुका है। और हर पार्टी को किसानों के वोट बैंक की चिंता है। हालाँकि इसके विरोध में किसानो की 31 जत्थेबंदियां सड़को पर उत्तर आई है। लेकिन हर पार्टी अपने ढंग से किसानो की हितेषी होने का दावा करते हुए हमदर्द बनने की कोशिश में है। वहीँ इन कानूनों को लेकर आज रविवार को राहुल गांधी ने मोगा के बधनी कलां से जनसभा को सम्बोधन कर 5000 ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर रैली का आगाज़ कर दिया है। और देश के किसानों को उनका हक दिलाने का बीड़ा उठाया है।
बता दे कि पंजाब के मोगा के बधनी कला से शुरू होने वाली राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली में विशेष तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू भी बधनी कला पहुंच गए हैं। जी कि कैबनिट मंत्री पद छोड़ने के बाद से पिछले सवा साल से अज्ञातवास में थे। हालांकि उनके पहुंचने में पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने अहम भूमिका मानी जा रही है। और सूत्रों की माने तो रैली से पहले अमृतसर में सिद्धू के निवास स्थान पर हरीश रावत ने ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्धू से कुछ खास मुद्दों पर चर्चा भी की है।
वहीं दूसरी तरफ रैली की तैयारियों को लेकर पूरे सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं जिसके लिए लगभग 10 हज़ार पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। वही यह भी जानकारी है की रैली की तैयारियों को लेकर पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पिछले 4 दिनों से मोगा में डेरा डाले हुए थे और पूरा प्रबंध देख रहे थे।
दूसरी तरफ रैली को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस और पंजाब का पूरा प्रशासन मैदान में उतरा हुआ था। और डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद ट्रैक्टर रैली का जायजा लेने मोगा के बधनीकलां पहुंचे। उनके साथ लगभग 15 जिलों के एसएसपी सहित सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।










No comments