ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 58 नए केस, एक मौत, रिकवरी रेट 79.97 %

- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 79.97 % पर, 2855 मरीज ठीक हुए 

- आईटीसी से 3, आरसीएफ से 3, PTU से 2, नडाला से 4, और फगवाड़ा से 13 पॉजिटिव

- 37 अमृतसर लेब, 14 एंटीजन, और 7 अन्य लेब से पॉजिटिव, 997 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में अब कुछ राहत मिलने लगी है और कई दिनों से कोरोना के कैसो की संख्या कुछ कम हुई है। सोमवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 58 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल भी 39 पॉजिटिव आये थे। वहीँ आज जिले में एक संदिघ्ध मरीज की मौत हुई है। जिले में कुल अभी तक 148 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट्स में 37 अमृतसर लेब से, 14 एंटीजन, और 7 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। और जिन मरीजो के घर में आइसोलेशन की सुविधा है उनको सरकार के नियमो अनुसार घरो में ही आइसोलेट करवाया जा रहा है। 


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आईटीसी से 3, आरसीएफ से 3, PTU से 2, नडाला से 4, और फगवाड़ा से 13 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3570 पॉजिटिव मरीज है। और अब 567 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2855 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 46 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 148 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  


- आज जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई  
बताने योग्य यह भी है कि सोमवार को जिले में एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 57 वर्षीय वासी गांव नडाला की डीएमसी लुधियाना में इलाज दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 






No comments