Breaking ...... सेहत विभाग ने प्रदेश के सभी कॉविड केयर सेंटर आज से किये बंद
- कोविद केयर सेंटर के सभी मरीज शिफ्ट होंगे लेवल-2 अस्पतालों में
- नोडल अधिकारियों को सेंटर का सभी सामान संबंधित अस्पतालों में जल्द जमा करवाने के भी आदेश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते मरीजों के इलाज के लिए शुरूआती दौर में क्रमवार स्थापित किए गए सभी कोविद केयर सेंटर स्वास्थ्य विभाग ने आज सोमवार से बंद करने के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि इन सेंटरों में जितना भी मेडिकल व अन्य समान मौजूद है, वह जल्दी ही संबंधित अस्पतालों में जमा करवा दिया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा 5 अक्टूबर को जारी किए गए पत्र में प्रदेश में सभी जिलों में चल रहे कोविद केयर सेंटर को बंद किए जाने का आदेश तो दिया ही है साथ ही उनके सभी मरीजों को लेवल - 2 अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने का भी आदेश है। और इन सेंट्रो में तैनात वॉरंटिअर स्टाफ का अनुबंध जो कि 6 माह तक ही था, को भी समाप्त किया गया है। वहीँ इन सेंटर्स में क्लिनिकल यंत्र, मेडिकल यंत्र, बिजली यंत्र, फर्नीचर व अन्य सामान संबंधित अस्पताल में जमा करवाने का भी कहा गया है। और इस बात को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित नोडल अफसर को आदेश दिए है। और यह भी स्पष्ट किया गया है कि सोमवार के बाद इन कोविद केयर सेंट्रो का कोई भी खर्च विभाग वहन नहीं करेगा।
बता दे कि कोरोना महामारी के चलते नॉन सिम्प्टम वाले कोरोना संक्रमित म रीजों को सरकार के आदेश पर इ;इन सेंट्रो में रखने की व्यवस्था की गई थी। ताकि संक्रमण आगे न फेल सके। और अब मौजूदा हालातो में अधिकतर संकर्मित अपने घरो में ही आइसोलेट हो रहे है।
देखे क्या है आदेश ......











No comments