ब्रेकिंग न्यूज़

पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला ..... मंत्री धर्मसोत को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ अकालियो का फूटा गुस्सा

- यूथ अकालियों ने डीसी ऑफिस के सामने धरना देने के बाद रोष मार्च निकाला कई जगह किया जाम 

खबतरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब 

पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में लगभग 64 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत क्लीन चिट दिए जाने से यूथ अकाली गुस्से में है। इसी बात को लेकर सोमवार को यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने युवा अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के नेतृत्व में जालंधर डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया और रोष मार्च भी निकला। धरने की मुख्य वजह पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में 64 करोड़ रुपए का घोटाला है। अकालियों की मांग है कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए और कांग्रेस हाईकमान धोखेबाजों को शह देना बंद करे। 

बता दे कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में समाज कल्याण विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कृपा शंकर सरोज ने एक जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी थी। जिसमे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर विभाग ने निजी संस्थानों का ऑडिट करवाया गया था। और इसमें यह भी सामने आया कि जिन निजी संस्थानों से विभाग ने आठ करोड़ रुपए वसूलने थे। उन विभागों का री-ऑडिट करवाकर उन्हें 16.91 करोड़ रुपए और जारी कर दिए गए। लेकिन नए ऑडिट के आदेश किसने और कब दिए इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस कारण विभाग को 24.91 करोड़ रुपए की चपत लगी। वहीँ विभाग के पास 39 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड भी नहीं है और 24.91 करोड़ रुपए के अतिरिक्त भुगतान से यह घोटाला 63.91 करोड़ रुपए का हो गया। 39 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर विभागीय अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन दो महीने तक किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

युवा अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जांच सरासर गलत है। जब सभी सबूत सामने हैं तो क्लीन चिट किस बात की दी गई है ? उनकी मांग है कि इस मामले में जाँच सीबीआई से करवाई जाये और सच जनता के सामने लाया जाये। 

No comments