ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... कपूरथला जिले में 35 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 87.75 %

 - पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 87.75 % पर, 3233 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.12  

- आरसीएफ से 4, सिविल अस्पताल से 2, और फगवाड़ा से 4 पॉजिटिव

- 14 अमृतसर लैब, एक ट्रूनेट, 15 एंटीजन, और 5 अन्य लेब से पॉजिटिव, 889 नेगेटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से राहत दिख रही है। वीरवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 35 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 29 पॉजिटिव आये थे। वहीँ राहत की बात यह भी है कि आज जिले में दो संदिघ्ध मरीजो की मौत हुई है। और जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी कम होकर अब 4.12 पर आ गया है। 
आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 14 अमृतसर, एक ट्रू नेट, 15 एंटीजन और 5 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरसीएफ से 4, सिविल अस्पताल से 2, ईटीओ ऑफिस, लाइसेंस ऑफिस, रमणीक चौंक व खरबूजा मंडी से एक एक और फगवाड़ा से 4 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3684 पॉजिटिव मरीज है। और अब 418 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3233 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 32 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 152 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  



- आज जिले में दो संक्रमित मरीजो की हुई मौत   
बताने योग्य यह भी है कि बुधवार को जिले में दो संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 65 वर्षीय व्यक्ति वासी संतपुरा व 66 वर्षीय व्यक्ति वासी गांव सर्दुलपुर सुल्तानपुर लोधी की जीएमसी अमृतसर में इलाज़ दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  



No comments