Breaking .... केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने किया ट्वीट
- मोदी ने ट्वीट कर लिखा -- मैंने अपना दोस्त खो दिया
- ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी -- राहुल गाँधी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का वीरवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले माह से दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। और एक हफ्ता पहले उनकी दूसरी सर्जरी हुई थी। इस बात की पुष्टि उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के निधन पर कहा कि वो अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। मैंने अपना दोस्त खो दिया। वही राहुल गाँधी ने भी दुःख प्रकट करते ट्वीट किया ओर लिखा ---- ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।
74 साल के रामविलास पासवान 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।










No comments