ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आक्रोश ...... लाडोवाल टोल प्लाजा पर उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड

टोल प्लाजा के बैरियर उखाड़े, काउंटर भी तोड़े, कुछ टोल मुलाजिम से की मारपीट 

खबरनामा इंडिया (ईशान), लुधियाना, पंजाब 

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियनों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिस कड़ी में वीरवार को कई किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ भी की है। किसान नेताओं ने टोल प्लाजा को घेरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चक्का जाम होने की स्थिति को देखते हुए टोल प्लाजा की तरफ से सेकड़ो वाहनो को बिना टोल लिए निकाला गया।
बता दे कि प्रदेश में कृषि बिल के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन उग्र रूप ले गया। जिसमे प्रदर्शन करने वाले किसानों ने टोल प्लाजा पर लगे बैरियर उखाड़ दिए। और टोल प्लाज के काउंटर को भी तोड़ दिया वहीँ कुछ टोल मुलाजिम को भी पीट दिया। इस दौरान टोल प्लाजा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किसी तरह मामला संभाला। 
किसान नेताओं का रोष है कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ काला कानून पास कर दिया है। इस कानून के लागू होने पर किसानों को उनकी फसल का (एमएसपी) न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। ऐसे में किसान उच्च घरानों के हाथों फंसने के लिए मजबूर होंगे। केंद्र सरकार ने बड़े घरानों को फायदा देने के चक्कर में किसानों का गला घोटने का प्रयास किया है। जिसे सहन नहीं किया जायगा। 
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यह भी कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन काले कानून को वापस नहीं लेगी।  तब तक किसान जत्थेबंदियां इसी तरह सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी। और आने वाले दिनों में वह संघर्ष और तेज करेंगे। 

No comments