Corona Update .... सन्नी साइड से 2 महिलाओ सहित 37 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 86.29 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 86.29 % पर, 3236 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.16
- आर्मी ऑफिस से 3, सन्नी साइड से 2, आरसीएफ, पुलिस लाइन, गोपाल पार्क से एक एक, और फगवाड़ा से 5 पॉजिटिव
- 21 अमृतसर लैब, 10 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 5 अन्य लेब से पॉजिटिव, 630 नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से राहत दिख रही है। शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 37 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 41 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में दो संदिघ्ध मरीजो की मौत हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी कम होकर अब 4.16 पर आ गया है।
आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 21 अमृतसर, 10 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 5 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आर्मी ऑफिस से 3, सन्नी साइड से 2 महिलाये, आरसीएफ, पुलिस लाइन, गोपाल पार्क से एक एक, और फगवाड़ा से 5पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3750 पॉजिटिव मरीज है। और अब 351 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3236 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 56 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 156 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- आज जिले में दो संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि शनिवार को जिले में दो संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 60 वर्षीय व्यक्ति वासी रायपुर पीर बक्श व 65 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज़ दौरान मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........













No comments