आत्महत्या .... होटल के कमरे में युवक ने फंदा लगाया, मौके से मिला सुसाइड नोट
- नोट में लिखा -- महिला पुलिस अधिकारी से थे संबंध, दे चुका था 18 लाख
- पत्नी का आरोप -- लेडी सब इंस्पेक्टर करती थी ब्लैकमेल
खबरनामा इंडिया (माझा इंचार्ज), अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में एक होटल के कमरे में शनिवार को को फंदे से लटकी लाश मिली है जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के एक लेडी सब इंस्पेक्टर के साथ संबंध थे। और वह ब्लैकमेल किया करती थी। उसी से परेशान होकर पति ने यह कदम उठाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रतक मृतक विक्रमजीत सिंह ने होटल के कमरे में फंदा लगाने की सूचना के बाद जाँच में घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, वहीं उसकी पत्नी ने भी एक महिला पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
जाँच अधिकारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के अनुसार मृतक के परिजन सुखचैन सिंह और पत्नी के बयानों के अलावा मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिक जानकारी में गैर सामाजिक संबंधों की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि विक्रमजीत सिंह के गांव की एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ संबंध थे। वह मृतक से पैसों की मांग करती थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि अभी तक महिला सब इंस्पेक्टर 18 लाख रुपए ले चुकी है। लेकिन फिर भी आए दिन दबाव बनाती रहती है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लेडी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ आरोप को लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद गवाहों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












No comments