Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 104 नए केस, एक युवती की मौत, रिकवरी रेट 78.2 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 78.2 % पर, 2673 मरीज ठीक हुए
- अर्बन एस्टेट, आरसीएफ, PTU व दाना मंडी से एक एक, प्रकाश एवेन्यू से 2 और फगवाड़ा से 18 पॉजिटिव
- 11 अमृतसर लेब, 29 एंटीजन और 64 अन्य लेब से पॉजिटिव, 756 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 104 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल भी 58 पॉजिटिव आये थे। वहीँ आज जिले में 1 संदिघ्ध मरीज की मौत हुई है। और जिले में अभी तक कुल 146 मौत हुई है। और राहत यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट भी पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर हुआ है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 11 अमृतसर लेब से, 29 एंटीजन, 64 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे अर्बन एस्टेट, आरसीएफ, PTU व दाना मंडी से एक एक, प्रकाश एवेन्यू से 2 और फगवाड़ा से 18 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3418 पॉजिटिव मरीज है। और अब 600 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2673 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 36 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 146 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- आज जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई
बताने योग्य यह भी है कि शुक्रवार को जिले में एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 18 वर्षीय युवती वासी गांव उच्चा बेट की जीएमसी अमृतसर में इलाज दौरान मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।














No comments