ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने महात्मा गाँधी को पुष्प अर्पित कर याद किया


खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश दुग्गल के दिशा निर्देशों पर शहरी मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में सनातन धर्मसभा में महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनकों याद किया। इस मौके पर विशेष तौर पर मेंबर पंजाब कार्यकारिणी परषोत्तम पासी, यश महाजन, उमेश शारदा, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला उप प्रधान अशोक माहला पहुंचे। 

मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने कांग्रेस सरकार की लोक नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और पंजाब में भाजपा कार्यलयों पर हो रहे हमलों की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी भाजपा वर्कर पर कांग्रेसियों की ओर से हमला किया जाता है तो इस बात का खमियाजा पंजाब सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आर्डनेंस बिलों के बारें बोलते हुए कहा कि यह बिल किसानों के हित में है। आने वाले समय में किसानों को इन बिलों का लाभ होगा। 

इस मौके पर मंडल महासचिव अश्विनी तुली, राजेश पासी, पवन धीर, आकाश कालिया, सुशील भल्ला, प्रेम अग्रवाल, निर्मल सिंह, एडवोकेट चंद्र शेखर, संदीप वालिया, करनैल सिंह, दिनेश आनंद, दर्शन शर्मा, एडवोकेट पियूष मनचंदा, अमन वालिया, नितिश शर्मा, धर्मवीर बोबी, विशाल सहोता, सतीश कटारिया, एडवोकेट साहिल कुमार, नरेश सेठी, नितिन अग्रवाल, विक्की वालिया, सतपाल, राजेश कुमार, राजेश शर्मा, गगन सूद, अभिमन्यू धीर, सर्बजीत बंटी, निखिल पुरी, कपिल धीर और अशोक धीर आदि मौजूद थे।   

No comments