ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... बटाला में दिनदहाड़े चली गोली, एक घायल ...... गैंगस्टर काबू

- एक्टिवा छीनने की कोशिश, मालिक ने विरोध जताया तो लुटेरे ने मारी गोली 

- गंभीर घायल एक्टिवा सवार को अमृतसर किया रेफर, गैंगस्टर को पुलिस ने किया 

खबरनामा इंडिया ( अनिल भट्टी ), बटाला, पंजाब  

विडिओ देखने के लिए क्लिक करे......... ⇓⇓⇓⇓⇓

पंजाब के बटाला में पुलिस की उदासीन गतिविधियों के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं इस बात का सबूत तब मिला जब दिनदहाड़े एक गैंगस्टर ने एक एक्टिवा सवार को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर ने एक्टिवा छीनने की कोशिश की लेकिन एक्टिवा सवार ने जब विरोध किया तो गैंगस्टर ने उसको गोली मार दी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। दूसरी तरफ डीएसपी बटाला परविंदर कौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बटाला के पुरानी ट्रक यूनियन क्षेत्र में एक एक्टिवा सवार मलकीत वासी किला लाल सिंह अपने साथी के साथ जा रहा था कि सामने से आते एक युवक ने उसको रोका और उसकी एक्टिवा छीनने की कोशिश की।

एक्टिवा सवार द्वारा इस बात का विरोध करने पर उक्त लुटेरे गैंगस्टर ने उसको गोली मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार को बाएं जांघ पर गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अमृतसर के अस्पताल में भेज दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी बटाला परविंदर कौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद लुटेरे गैंगस्टर सत्यजीत वासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

No comments