Breaking ....... स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह कोरोना पॉजिटिव, संगरूर रैली में राहुल गांधी, सीएम सहित कई नेताओं से मिले थे
प्रदेश में कोरोना संकट में अब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को घेर लिया है। मंगलवार को उनके संक्रमण की पुष्टि हुई है। हैरानी यह भी है कि मंत्री सिद्धू कल सोमवार ही संगरूर के भवानीगढ़ में कांग्रेस की खेती बचाओ रैली में राहुल गांधी और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई पार्टी नेताओं से मिले थे। जिनके l लिए अब चिंता का विषय बन गया है।
बता दे कि प्रदेश में बेशक कोरोना के मामले कम हो गए है और डेथ रेट कम होने के साथ साथ रिकवरी रेट बढ़ रहा है। लेकिन पूरी तरह से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की है। और बताया कि सिद्धू को उनके घर पर ही एकांतवास में रखा गया है।
वहीँ इस खबर से कांग्रेस नेताओ और सरकारी अमले में खलबली का माहौल बन गया है। क्योंकि सोमवार को भवानीगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित खेती बचाओ रैली के इंचार्ज सिद्धू ही थे। और उन्होंने खुद मंच का संचालन किया था। इस दौरान वह राहुल गांधी, सीएम अमरिंदर सिंह, पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला और राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई नेताओं के संपर्क में आए थे।










No comments