ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना से राहत .... जिले में आज किसी संकर्मित की नहीं हुई मौत, 50 नए केस, रिकवरी रेट 82.3 %, डेथ रेट भी हुआ कम

 - पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 82.3 % पर, 2959 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.11 

- खरबूजा मंडी से 3, सिविल अस्पताल से 3, दाना मंडी से 6, और फगवाड़ा से 11 पॉजिटिव

- 9 अमृतसर लेब, 36 एंटीजन, और 5 अन्य लेब से पॉजिटिव, 305 नेगेटिव 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ राहत दिख रही है। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 50 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 58 पॉजिटिव आये थे। वहीँ राहत की बात यह भी है कि आज जिले में किसी भी संदिघ्ध मरीज की मौत नहीं हुई है। और जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी कम होकर अब 4.11 पर आ गया है। 
आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 9 अमृतसर लेब से, 36 एंटीजन और 5 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे खरबूजा मंडी से 3, दाना मंडी से 6, सिविल अस्पताल से 3, मॉडर्न जेल से एक, संतपुरा से एक, और फगवाड़ा से 11 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3595 पॉजिटिव मरीज है। और अब 488 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2959 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 37 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 148 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  


- आज जिले में किस भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई  
बताने योग्य यह भी है कि मंगलवार को जिले में किसी संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है।  

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 







No comments