ब्रेकिंग न्यूज़

आत्महत्या ....... टेलर कारीगर युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आर्थिक तंगी से था परेशान

- पत्नी बोली .... दो दिन पहले दुकान मालिक से पैसे को लेकर हुआ था झगड़ा, मालिक ने मोबाइल भी छीन लिया था 

खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब   

जालंधर के गोल्डन एवेन्यू क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटकता युवक का शव मिला है। प्राम्भिक जाँच में उक्त मामला आत्महत्या के लग रहा है। और यह भी बताया जा रहा है कि मृतक एक टेलर के पास कारीगर का कार्य करात था। और कोरोना लॉकडाउन के चलते उसके घर का गुजर मुश्किल हो गया था। ईसिस परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जाँच जारी है। 

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक पवन कुमार अर्बन एस्टेट वासी है। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति मॉडल टाउन में एक टेलर मास्टर के पास कार्य करता था। पहले कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते काम बंद हो गया। अब जबकि काम फिर से शुरू हो चुका है तो भी उसका मालिक पैसे नहीं दे रहा था। घर का गुजर चलाना मुश्किल हो गए था। 

पत्नी ने आरोप लगते हुए कहा कि दो दिन पहले ही उसके पति पवन का दुकान मालिक से पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। मालिक ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी के चलते वह मानसिक दबाव में था। और सुबह पुलिस से मालूम हुआ कि उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। 

डिविजन 7 के थाना प्रभारी रमनदीप सिंह के अनुसार फिलहाल मामले की जांच जारी है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

No comments